Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

बजाज फाइनेंस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़कर 6,367 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बीएफएल) का सितंबर, 2026 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़कर 6,367 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को बताया कि ब्याज आय में सुधार से उसका मुनाफा बढ़ा है।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने एक साल पहले सितंबर तिमाही में 4,948 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

बीएफएल ने नियामकीय सूचना में एक्सचेंज को बताया कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 24,576 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19,992 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 24 प्रतिशत बढ़कर 13,335 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह 10,785 करोड़ रुपये थी।

पुणे मुख्यालय वाली कंपनी का कुल व्यय भी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 16,042 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13,388 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सितंबर, 2026 के अंत तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण के 1.06 प्रतिशत पर आ गईं, जबकि एक साल पहले यह 1.24 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.6 प्रतिशत था।

कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 26 प्रतिशत बढ़कर 5,84,624 करोड़ रुपये हो गईं, जो 30 सितंबर, 2025 तक 4,62,261 करोड़ रुपये थीं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय