Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सामाजिक न्याय सचिव ने मैसुरु में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने सोमवार को कर्नाटक के मैसुरु में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ और प्रभावी तरीके से मिलना सुनिश्चित किया जाए।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्य के समाज कल्याण और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पंत ने उन्हें निर्देश दिया कि वे संभावित लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें विभिन्न योजनाओं तथा उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में स्पष्ट जानकारी दें।

मंत्रालय के अनुसार, बैठक में मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर), नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए), प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्योदय योजना (पीएम-अजय), मशीनीकृत स्वच्छता व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (नमस्ते) और अटल वयो अभ्योदय योजना (एवीवाईएवाई) समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश