Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने टीटीपी के छह उग्रवादियों को ढेर किया

पेशावर, 19 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने सोमवार को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक संयुक्त अभियान के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के छह उग्रवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह अभियान पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर (एफसी) और पुलिस ने मिलकर चलाया, जिसमें निशाना टीटीपी के वे उग्रवादी थे जिनके पेशावर से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित मट्टानी इलाके में मौजूद होने की सूचना थी।

पेशावर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी है।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान टीटीपी के छह उग्रवादी मारे गए। आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार की कार्रवाइयों के तहत यह अभियान चलाया गया था।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कई वर्ष से लगातार अशांति बनी हुई है। इसके पीछे उग्रवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और बार-बार चलाए जाने वाले सैन्य अभियान प्रमुख कारण रहे हैं।

संघीय सरकार का आरोप है कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे इस प्रांत में लगातार होने वाले हमलों के पीछे टीटीपी का हाथ है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश