Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सोभा लिमिटेड का दूसरी तिमाही का मुनाफा 55 प्रतिशत घटकर 33 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 55 प्रतिशत घटकर 32.95 करोड़ रुपये रह गया। आमदनी घटने से कंपनी का मुनाफा कम रहा है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 72.52 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 1,017.21 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,469.32 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में सोभा लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा घटकर 83.80 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 86.14 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय मामूली गिरावट के साथ 2,347.38 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,370.73 करोड़ रुपये थी।

सोभा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जगदीश नांगिनेनी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में रिकॉर्ड बिक्री के साथ हमारा प्रदर्शन ग्राहकों के निरंतर विश्वास, सोभा ब्रांड की मजबूती और हमारी कारोबारी रणनीति के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में हम इस गति को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे। इसमें हमारी प्रस्तावित परियोजनाओं की शुरुआत, विकासाधीन परियोजनाओं की मजबूत श्रृंखला और गुणवत्तापूर्ण आवास की निरंतर मांग से मदद मिलेगी।’’

बेंगलुरु स्थित सोभा लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय