Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

महाअष्टमी के मौके पर तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवाएं प्रभावित

कोलकाता, 19 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर सोमवार शाम तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाअष्टमी के मौके पर शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के लिए मेट्रो के इस्तेमाल के बीच यह समस्या हुई।

अधिकारियों के अनुसार, शाम करीब 5:31 बजे टॉलीगंज स्थित महानायक उत्तम कुमार स्टेशन पर तकनीकी खराबी आई। इसके बाद मैदान और दक्षिणेश्वर स्टेशनों के बीच दोनों दिशाओं में सीमित दूरी तक मेट्रो सेवाएं चलाई गईं।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन