Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

ताइका वैटिटी की फिल्म ‘स्टार वॉर्स’ पर काम रुका

लॉस एंजिलिस, 19 अक्टूबर (भाषा) फिल्मकार ताइका वैटिटी की फिल्म ‘स्टार वॉर्स’ पर काम आधिकारिक रूप से रोक दिया गया है। इस फिल्म पर 2020 से काम हो रहा था।

फिल्म के निर्देशक वैटिटी ने अपनी आगामी फिल्म ‘क्लारा एंड द सन’ के प्रचार के दौरान यह जानकारी दी।

वैटिटी ने फिल्म ‘स्टार वॉर्स’ का जिक्र करते हुए कहा, “यह बताते हुए मुझे दुख हो रहा है लेकिन फिलहाल हम इस फिल्म का काम ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कैसे बताऊं। अभी इस पर कोई काम नहीं हो रहा है। मेरे पास चार अन्य फिल्में हैं, जिन्हें बनाने की कोशिश कर रहा हूं...।”

वैटिटी की नयी काजुओ इशिगुरो की 2021 में आए उपन्यास पर आधारित है और 'साइंस-फिक्शन' है। फिल्म में जेना ओर्टेगा, एमी एडम्स, मिया थारिया, एरन मर्फी, स्टीव बुसेमी और नताशा लियोन ने अभिनय किया है।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश