नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को कहा कि उसने अपने ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप पर टोल प्लाजा से संबंधित अनुभव साझा करने की सुविधा (फीडबैक) शुरू की है।
एनएचएआई ने बयान में कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करना और राष्ट्रीय राजमार्गों की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम तथा सुविधाजनक बनाना है।
यह सुविधा राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को अपने अनुभव साझा करने और उन मुद्दों को उजागर करने का अवसर देती है, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इससे एनएचएआई को उन क्षेत्रों की पहचान करने और उनकी निगरानी करने में भी मदद मिलेगी जहां टोल प्लाजा सेवाओं में सुधार की जरूरत हो सकती है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय