Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

ऑस्ट्रेलिया में कार ने महिला सांसद को टक्कर मारी, प्रधानमंत्री ने कहा : यह कोई हादसा नहीं है

मेलबर्न, 19 अक्टूबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया में एक निर्दलीय संघीय सांसद को सोमवार को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसे कथित तौर पर जानबूझकर किया गया हमला करार दिया है। घटना के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में 65 वर्षीय सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर एक ‘टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी’ (कार) ने टक्कर मार दी।

अल्बनीज ने कहा कि राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक टीम घटना की जांच कर रही है।

उन्होंने ‘आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन (एबीसी)’ से कहा, ‘‘यह दुर्घटना नहीं है। जान पड़ता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया। हमें नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया।’’

अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद एक राहगीर ने संबंधित कार चालक (43) को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया। टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है।

पुलिस ने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया।

पुलिस ने बताया कि हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। हेन्स, पहली बार 2019 में संघीय संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं।

इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में सांसदों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है, जहां राजनेता आम जनता के लिए हमेशा आसानी से उपलब्ध रहते हैं और आमतौर पर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के अपने कामकाज के लिए आते-जाते हैं।

अल्बनीज ने ‘एबीसी’ से कहा कि यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि राजनीतिक माहौल में बढ़ती ध्रुवीकरण की स्थिति के कारण ऑस्ट्रेलिया के सांसदों की सुरक्षा व्यवस्था में पहले ही बदलाव करने पड़े हैं।

उन्होंने सोमवार को कहा, ‘‘मुझे लगता है कि माहौल गरम हो गया है। यहां बहुत ज़्यादा शोर-शराबा है, जबकि सार्थक चर्चा, शालीन बातचीत और असहमति पर आधारित संवाद की कमी है।’’

अल्बनीज ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सोशल मीडिया ने भी इसमें एक भूमिका निभाई है।

एपी राजकुमार रंजन

रंजन