कोलकाता, 19 अक्टूबर (भाषा) दुर्गा पूजा के दौरान भारी भीड़ के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कोलकाता पुलिस ने महासप्तमी की रात तक 833 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, महासप्तमी की रात तक बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने के 269 मामले दर्ज किए गए, जबकि दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों के सवार होने के 148 मामले सामने आए।
इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने के 120 और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों के 169 मामले दर्ज किए गए।
दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को षष्ठी की रात से ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
पूजा के शेष दिनों में शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने निगरानी जारी रखने की बात कही है। दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों के सवार होने जैसे उल्लंघनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
भाषा रंजन नरेश
नरेश