Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

दक्षिणी यमन में हूती विद्रोहियों के हमले में 53 सैनिकों की मौत, 200 घायल

काहिरा, 19 अक्टूबर (एपी) ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दक्षिणी यमन में सरकारी सुरक्षाबलों के एक सैन्य शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 53 सैनिकों की मौत हो गई और 200 घायल हो गए। शबवा प्रांत के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हाल के दिनों में लड़ाई तेज होने के बाद हुए सबसे घातक हमलों में से एक है।

शबवा प्रांतीय सरकार ने बताया कि विद्रोहियों ने दक्षिणी प्रांत शबवा में स्थित अल-अलम सैन्य शिविर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस हमले में 200 प्रशिक्षु सैनिक घायल हो गए।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शबवा में सैन्य शिविर को निशाना बनाने की बात स्वीकार की है।

एपी रवि कांत रवि कांत सुरेश

सुरेश