Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

बीएलएस पॉलिमर्स का आईपीओ 27 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 142-150 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) बीएलएस पॉलिमर्स का 255 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 27 अक्टूबर को खुलेगा। इसके लिए 142-150 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीएलएस पॉलिमर्स ने बयान में कहा कि आईपीओ 29 अक्टूबर को बंद होगा। इसमें 1.70 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और बड़े (एंकर) निवेशकों के लिए बोली 26 अक्टूबर को लगेगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी को सार्वजनिक निर्गम से 255 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

दस्तावेजों के मसौदे (आरएचपी) के अनुसार, निर्गम से प्राप्त राशि में से 77.56 करोड़ रुपये विनिर्माण इकाई के विस्तार और कुछ मौजूदा उत्पादों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर खर्च किए जाएंगे।

बीएलएस पॉलिमर्स दूरसंचार, बिजली, रेलवे, जल और तेल एवं गैस वितरण जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले विशेष जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए पॉलिमर यौगिक बनाती है।

कंपनी की गोवा में विनिर्माण इकाई है, जिसकी स्थापित उत्पादन क्षमता 35,251 टन सालाना है।

भाषा यासिर योगेश

योगेश