Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में कोई आरोपी नाबालिग नहीं, हमले के मकसद की जांच जारी : मुंबई पुलिस

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से कोई भी नाबालिग नहीं है और दो हमलावरों ने अभिनेता की कार पर पांच से छह गोलियां चलाई थीं।

पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि आरोपियों में से एक की उम्र 18 वर्ष है, जबकि अन्य दो की उम्र 22-22 वर्ष है।

उन्होंने कहा, ‘‘दो आरोपी हरियाणा के हैं और एक बिहार का निवासी है। गिरफ्तार किए गए तीन हमलावरों में से दो ने टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह गोलियां चलाई थीं।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल मुंबई के अंधेरी इलाके में मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘तीनों संदिग्धों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। हम उन्हें राजस्थान से मुंबई ला रहे हैं।’’

रोशन ने बताया कि इससे पहले टाइगर श्रॉफ को धमकी मिलने की कोई शिकायत नहीं मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अभिनेता पर गोलीबारी करने के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। संदिग्ध हमलावरों से पूछताछ के बाद इसका पता लगाया जाएगा।’’

भाषा गोला नरेश

नरेश