मुजफ्फरनगर, 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक दंपति ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दंपति की पहचान मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मोना गांव निवासी दिनेश कुमार (30) और दीपा (28) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि दोनों ने पारिवारिक विवाद को लेकर कथित तौर पर जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रुपाली राव ने संवाददाताओं को बताया कि इलाज के दौरान दीपा की मौत हो गई, जबकि दिनेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि दीपा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दीपा की 2021 में दिनेश से शादी हुई थी और दंपति का ढाई साल का एक बच्चा है। उसने बताया कि दंपति के बीच विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है।
भाषा
सं आनन्द पारुल
पारुल