Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

लड़िकयों को समान अवसर मिलने से बनेगा आत्मनिर्भर और प्रगतिशील समाज: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील समाज का निर्माण तभी संभव है, जब लड़कियों को शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

लड़कियों को दैवीय शक्ति का स्वरूप बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका सम्मान करना, उन्हें शिक्षित करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सशक्त बनाना ही वास्तविक सामाजिक प्रगति की नींव है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, “प्रत्येक बेटी को आगे बढ़ने, अपने सपनों को पूरा करने और अपनी प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल करने के समान अवसर मिलने चाहिए।”

गुप्ता ने महानवमी के पावन अवसर पर अपने परिवार के साथ कन्या पूजन किया और उन्होंने बेटियों के सम्मान, उज्ज्वल भविष्य, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि लड़कियां साक्षात शक्ति का स्वरूप हैं और उनके सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा तथा सशक्तीकरण में ही समाज की सच्ची प्रगति है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कन्या पूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि यह बेटियों के प्रति सम्मान, करुणा और जिम्मेदारी की भावना अपनाने का भी अवसर है। इस परंपरा का वास्तविक अर्थ तभी है, जब परिवार एवं समाज में हर बेटी का सम्मान हो, उसे अच्छी शिक्षा मिले और वह आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य संवार सके। उन्होंने माता रानी से सभी बेटियों के सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की।’’

गुप्ता ने लड़कियों के लिए शुरू की गई ‘लखपति बिटिया’ और ‘विद्या वाहिनी’ जैसी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इन योजनाओं के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें लंबे समय तक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा, “बेटियों की पूजा करने के साथ-साथ उनके सपनों का सम्मान करना भी जरूरी है। जब हर बेटी को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, तभी विकसित दिल्ली और विकसित भारत बनाने का संकल्प और मजबूत होगा।”

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन