Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सिर्फ सच ही जुबिन की आत्मा को मुक्ति दिला सकता है: संदीपन

गुवाहाटी, 19 अक्टूबर (भाषा) गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी असम पुलिस के निलंबित अधिकारी संदीपन गर्ग को सोमवार को बक्सा जिला जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 16 अक्टूबर को संदीपन को जमानत दी थी।

संदीपन, दिवंगत गायक जुबिन के चचेरे भाई भी हैं।

करीब एक साल तक हिरासत में रहने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। उन पर गायक की मौत के मामले में गैर-इरादतन हत्या का आरोप है।

असम के बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र स्थित जेल से बाहर आने के बाद निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीपन ने कहा, “लोगों को यह सच जानना चाहिए कि 19 सितंबर को सिंगापुर में क्या हुआ था। सिर्फ सच ही मेरे भाई जुबिन गर्ग की आत्मा को मुक्ति दिला सकता है।”

संदीपन ने उम्मीद जताई कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान जुबिन की मौत से जुड़ा सच सामने आएगा।

उन्होंने कहा, “सच की हमेशा जीत होती है और सच क्या है, इसका फैसला अदालत ही करेगी।”

जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) के चौथे संस्करण में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए थे।

इससे पहले, उच्च न्यायालय ने नौ अक्टूबर को इस मामले की एक अन्य आरोपी अमृतप्रभा महंत को जमानत दी थी।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश