Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

तेलंगाना: हैदराबाद हवाई अड्डे का ‘एक्स’ खाता कुछ देर के लिए हुआ ठप, उड़ान सेवा पर असर नहीं

हैदराबाद, 19 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) का आधिकारिक ‘एक्स’ खाता सोमवार को कुछ देर ‘अनधिकृत पहुंच’ के कारण ठप रहा, हालांकि जल्द ही इस तकनीकी समस्या को दूर कर दिया गया।

हवाई अड्डे की आईटी टीम ने तुरंत इस समस्या का पता लगाया और आवश्यक कदम उठाते हुए खाते को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया।

जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने एक बयान में बताया, “आरजीआईए हैदराबाद ने अपने आधिकारिक एक्स खाते पर अनधिकृत पहुंच की घटना पर तुरंत कार्रवाई की। खाता फिर सक्रिय कर दिया गया है और अब पूरी तरह से काम कर रहा है। इस घटना की सूचना संबंधित साइबर अपराध अधिकारियों और ‘एक्स’ को दे दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।”

जीएचआईएएल ने कहा कि ‘एक्स’ खाता हवाई अड्डे की प्रणालियों से जुड़ा नहीं है इसलिए हवाई अड्डे का परिचालन, यात्री सेवाओं या परिचालन प्रणालियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

जीएचआईएएल के सूत्रों के अनुसार, अनधिकृत पहुंच के दौरान किसी भी परिचालन प्रणाली पर असर नहीं पड़ा और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

हवाई अड्डे के खाते से छेड़छाड़ के दौरान उस पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक पुरस्कार कार्यक्रम को बढ़ावा देने वाली पोस्ट दिखाई दी थीं।

इससे पहले अधिकारियों ने खाता हैक होने की बात कही थी लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि यह मामला ‘अनधिकृत पहुंच’ का था।

भाषा जितेंद्र जोहेब

जोहेब