Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

प्रादे74 राजस्थान टाइगर तीसरी लीड संदिग्ध

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में तीन संदिग्ध कोटा में पकड़े गए: पुलिस

जयपुर, राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल तीन संदिग्धों को सोमवार सुबह कोटा में पकड़ा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक नाबालिग है।

प्रादे117 मणिपुर गोलीबारी दूसरी लीड मौत

मणिपुर में उग्रवादियों ने तीन लोगों को गोली मारी; मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

इंफाल, मणिपुर में जंगल से जलावन की लकड़ियां इकट्ठा कर रहे तीन लोगों की संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शवों को यहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया।

दि38 कांग्रेस एसआईआर

‘अवैध और असंवैधानिक’ एसआईआर प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को ‘‘अवैध और असंवैधानिक’’ करार देते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की और कहा कि मतदाता सूचियों से गलत तरीके से हटाए गए सभी मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने चाहिए।

दि47 भाजपा राहुल दौरा

काम से ज्यादा मौज-मस्ती कर रहे, फिर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हैं: राहुल पर भाजपा का तंज

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए दावा किया कि वह ‘छुट्टियां मनाने’ विदेश गए हैं और अब फिर वही करने लगे हैं, जो वह सबसे अच्छा करते हैं।

दि40 न्यायालय पुलिस रिश्वत

पुलिसकर्मी के रिश्वत मांगने की जांच के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं: न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत, किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले की जांच के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह कृत्य आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन से जुड़ा हुआ नहीं है।

दि22नौसेना लीड उपप्रमुख स्वावलंबन

हम हवा, समुद्र से लेकर एआई तक, सभी क्षेत्रों में विकास पर काम कर रहे: नौसेना उपप्रमुख

नयी दिल्ली, नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल अजय कोचर ने सोमवार को कहा कि नौसेना एक ‘बहु क्षेत्रीय नेटवर्क बल’ बनने के लिए हवा और पानी के भीतर से लेकर एआई तथा क्वांटम प्रौद्योगिकी तक, सभी क्षेत्रों में विकास पर काम कर रही है।

वि23 फ्रांस लीड हिंसा

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने दंगे, लूटपाट रोकने के लिए कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया

पेरिस, फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर शहरों में दंगे तथा लूटपाट रोकने के लिए बहुत सीमित और कुछ खास इलाकों में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है।

वि22 यमन हूती लीड हमला

यमन में हूती विद्रोहियों का सैन्य शिविर पर हमला, 20 सैनिकों की मौत

काहिरा, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दक्षिणी यमन में सरकारी सैन्य बल के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें 20 सैनिकों की मौत हो गई। यमन के सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ37 लीड शेयर

निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 876 अंक टूटा, निफ्टी 22,900 अंक के नीचे फिसला

मुंबई, निजी बैंकों में भारी बिकवाली और कमजोर वैश्विक रुख के चलते शेयर बाजार में दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोमवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 876.37 अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 22,888.95 अंक पर बंद हुआ।

अर्थ11 जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों से मिली 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां

नयी दिल्ली, जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए संस्थागत निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई हैं।

खेल29 खेल भारत लीड पोवार

रमेश पोवार राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त, ओझा पैनल के अध्यक्ष बने रहेंगे

बेंगलुरु, भारत के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को सोमवार को राष्ट्रीय पुरुष सीनियर चयन समिति में शामिल किया गया जबकि प्रज्ञान ओझा पैनल के अध्यक्ष बने रहेंगे। ओझा ने अजित अगरकर की जगह ली है जिनका कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हो गया था।

खेल30 खेल एशियाड पैरा लीड भारत

एशियाई पैरा खेल: भारत ने पहले दिन चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीतकर शानदार शुरुआत की

नागोया, भारत ने सोमवार को यहां निशानेबाज मोना अग्रवाल और लंबी कूद के एथलीट निषाद कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से एशियाई पैरा खेलों में शानदार शुरुआत करते हुए चार स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;

वि13 बच्चे स्क्रीन समय

बच्चों के स्क्रीन इस्तेमाल पर अलग-अलग सलाह से माता-पिता में बढ़ सकता है तनाव: शोध

मेलबर्न, बच्चों को किस उम्र में स्क्रीन का इस्तेमाल शुरू करना चाहिए? उन्हें कितनी देर तक स्क्रीन देखने देना चाहिए, क्या सोने से पहले स्क्रीन से दूरी जरूरी है? क्या स्क्रीन अधिक देर तक देखने वाले बच्चों की एकाग्रता जल्दी भंग हो सकती है ?

वि8 मस्तिष्क हंसी विज्ञान

जब हंसी रुकने का नाम नहीं लेती, तो दिमाग में क्या होता है?

लंदन, कभी-कभी हंसी ऐसी छूटती है कि लाख कोशिशों के बावजूद रुकने का नाम नहीं लेती। हैरानी की बात यह है कि इसके पीछे सिर्फ कोई मजेदार बात नहीं, बल्कि मस्तिष्क की जटिल प्रक्रियाएं भी होती हैं। एक नए शोध के मुताबिक, बेकाबू होकर हंसने और बातचीत के दौरान सामान्य रूप से हंसने के पीछे मस्तिष्क के अलग-अलग तंत्र काम करते हैं।

भाषा जोहेब गोला

गोला