Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

एलएंडटी टेक्नोलॉजी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 66.78 प्रतिशत बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 66.78 प्रतिशत बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एलएंडटी टेक्नोलॉजी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 328.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 12.1 प्रतिशत बढ़कर 3,040.4 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,713.3 करोड़ रुपये थी।

एलएंडटी टेक्नोलॉजी का शुद्ध लाभ तिमाही आधार पर 53.7 प्रतिशत और राजस्व 3.4 प्रतिशत बढ़ा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसके मुनाफे में स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन (एसडब्ल्यूसी) कारोबार की बिक्री से मिले 165 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ शामिल है।

एलएंडटी टेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा ने कहा कि कंपनी के पास मिले ठेकों के लंबित काम और नए अनुबंध की संभावनाएं, दोनों पिछले साल की तुलना में बेहतर हुई हैं।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसे 20 करोड़ डॉलर से अधिक के कुल अनुबंध मूल्य वाले बड़े ठेके मिले। इनमें कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े ठेकों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही।

एलटीटीएस के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

भाषा यासिर अजय

अजय