मुजफ्फरनगर, 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के बरनावी गांव में पुलिस ने सोमवार को एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 40 पिस्तौल और बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए।
शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मौके से हारून नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि अवैध रूप से बनाए जा रहे हथियारों की आपूर्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में की जा रही थी।
सिंह के मुताबिक, आगामी चुनावों को देखते हुए अवैध कमाई के लिए एक ट्यूबवेल पर हथियार बनाने की इस इकाई का संचालन किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि मौके से 40 पिस्तौल और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद हुए हैं।
भाषा
सं आनन्द पारुल
पारुल