Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

कॉजपा नेताओं को मंदिर मार्ग थाने में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को सोमवार को मंदिर मार्ग थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

यह घटनाक्रम कॉजपा के उन आरोपों के बीच हुआ, जिनमें कहा गया है कि इस मामले में ज़मानत की कार्यवाही जानबूझकर टाल दी गई है, ताकि इसके दो संयोजकों को रिहा होने से रोका जा सके।

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हिरासत में लिए गए कॉजपा नेताओं को एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने 13 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है।

रविवार को, उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने अज्ञात लोगों द्वारा धमकी दिए जाने का दावा किया, जिसके बाद पुलिस ने गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया है।

भाषा

नेत्रपाल अविनाश

अविनाश

अविनाश