नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) एक्सिस बैंक का शेयर सोमवार को चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का नतीजा निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहा।
बीएसई पर एक्सिस बैंक का शेयर 3.85 प्रतिशत टूटकर 1,236.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 4.77 प्रतिशत टूटकर 1,225 रुपये तक आ गया था।
एनएसई पर बैंक का शेयर 4.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,236 रुपये पर बंद हुआ।
शेयर में आई गिरावट के साथ बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,406.56 करोड़ रुपये घटकर 3,85,154.05 करोड़ रुपये रह गया।
सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयरों ने सूचकांकों पर सबसे अधिक दबाव डाला।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 876.37 अंक यानी 1.17 प्रतिशत टूटकर 73,852.90 अंक पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 257.20 अंक यानी 1.11 प्रतिशत गिरावट के साथ 22,888.95 अंक पर आ गया।
निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने शनिवार को बताया था कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 39.4 प्रतिशत बढ़कर 7,704.67 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5,527.85 करोड़ रुपये था।
भाषा यासिर अजय
अजय