Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

‘अमेरिका में हर बच्चे’ को मस्क का स्पेसएक्स का एक-एक शेयर देने का वादा

न्यूयॉर्क, 19 सितंबर (एपी) अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर देने का सोमवार को वादा किया।

यह घोषणा कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी एंथ्रोपिक की ओर से सोशल मीडिया पर यह बताए जाने के एक दिन बाद आई कि वह अपने पांच प्रतिशत शेयर नए ‘जनहित’ कोष को देगी।

एंथ्रोपिक की रविवार की ‘पोस्ट’ के जवाब में मस्क ने लिखा, ‘‘मैं शेयर सीधे जनता को देने की सलाह देता हूं।’’

स्पेसएक्स के शेयर का भाव शुक्रवार को 146.03 डॉलर रहा था।

एंथ्रोपिक ने रविवार को कहा कि वह जो शेयर देने जा रही है, वे कंपनी के भीतर गठित नई इकाई ‘एंथ्रोपिक पब्लिक बेनिफिट फंड’ को दिए जाएंगे। शेयरों की कीमत बढ़ने के साथ इस कोष का मूल्य भी बढ़ सकता है।

एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई और कंपनी के पांच अन्य सह-संस्थापकों ने एंथ्रोपिक की स्थापना जनहित संगठन के रूप में की थी।

इस दर्जे के तहत लाभ कमाने वाली कंपनियां अपने वित्तीय लक्ष्यों के साथ सामाजिक प्रभाव को भी महत्व देती हैं।

एंथ्रोपिक नवंबर में ही बड़े पैमाने पर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने जून में कहा था कि उसने प्रस्तावित आईपीओ के लिए अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) के पास गोपनीय मार्ग से दस्तावेज जमा किए हैं।

एपी निहारिका अजय

अजय