कोलकाता, 19 अक्टूबर (भाषा) ममता तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में सोमवार को कोलकाता के नारकेलडांगा स्थित पुलिस थाना पहुंचे।
घोष ने खुद को ‘कानून का पालन करने वाला नागरिक’ बताते हुए कहा कि उन्होंने दुर्गा पूजा उत्सव के बावजूद मामले में देरी नहीं करने का फैसला किया और थाने में पेश हुए।
सूत्रों के मुताबिक, बेलेघाटा के विधायक को उनकी कार में कथित तोड़फोड़ की घटना को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कराई गई जवाबी प्राथमिकी के सिलसिले में नोटिस दिया गया था।
घोष ने आरोप लगाया था कि 27 सितंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र में उनकी यात्रा के दौरान हथियारों से लैस मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उनकी कार की खिड़की तोड़ दी और उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। हालांकि, वह किसी तरह नारकेलडांगा थाना तक पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने इस कथित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
भाषा संतोष अविनाश
अविनाश