Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

यूनियन बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 5,781 करोड़ रुपये

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 5,781 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 4,425.95 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को बयान में कहा कि एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में 30.32 प्रतिशत बढ़कर 5,537.20 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,249.08 करोड़ रुपये था।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय चालू समीक्षाधीन तिमाही में 20.09 प्रतिशत बढ़कर 10,583 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 8,812 करोड़ रुपये थी।

बैंक की गैर-ब्याज आय सालाना आधार पर 6.90 प्रतिशत घटकर 4,651 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,996 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ। सितंबर, 2026 में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात घटकर 2.42 प्रतिशत रह गया, जो सितंबर 2025 के अंत में 3.29 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए अनुपात एक साल पहले के 0.55 प्रतिशत से घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया।

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका