Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 52 रुपये की गिरावट के साथ 9,342 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 52 रुपये या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,342 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 11,389 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों क मुनाफावसूली के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.96 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.49 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 108.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश