Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत वाहनों पर पड़ोसी राज्यों में हमले स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं: फारूक

श्रीनगर, 19 अक्टूबर (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत बस पर पड़ोसी राज्यों में हो रहे हमले स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं तथा इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।

मध्य कश्मीर में पार्टी के एक सम्मेलन के इतर अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा में बस पर हुए हमले के संबंध में उमर (अब्दुल्ला) साहब ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात कर कहा है कि तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसा (दोबारा) न हो। ऐसे असमाजिक तत्व हैं जो देश में माहौल खराब करना चाहते हैं।’’

अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने इन हमलों को तुरंत बंद करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि इस तरह की साजिश को तुरंत रोका जाना चाहिए और नुकसान का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि उन्होंने केंद्र सरकार को भी इस बारे में अवगत कराया होगा ताकि इस ओर ध्यान दिया जाए। वरना स्थितियां और बिगड़ सकती हैं।’’

अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में मंत्री परिषद के विस्तार पर कहा कि इसमें देरी इसलिए हुई है क्योंकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बीमार थे और केंद्र शासित प्रदेश से बाहर थे।

उन्होंने कहा कि हर स्तर पर बातचीत हो रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस बात सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि सिन्हा के वापस लौटने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा