Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

शिवसेना (उबाठा) नेता पूर्णेकर के बेटे ने टाइगर श्रॉफ के घर जाने को लेकर शिंदे की आलोचना की

ठाणे, 19 अक्टूबर (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के दिवंगत नेता प्रदीप पूर्णेकर के बेटे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि वह गोलीबारी की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे, लेकिन उनके शोकाकुल परिवार से मिलने नहीं आए।

प्रदीप पूर्णेकर की 29 सितंबर को हत्या कर दी गई थी।

शिवसेना (उबाठा) के मनपाड़ा वार्ड प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम पूर्णेकर ने कहा कि शिंदे को ठाणे में उनके शोकाकुल परिवार से मिलने का समय नहीं मिला, लेकिन वह एक मशहूर हस्ती से मिलने पहुंच गए।

शिंदे रविवार देर रात मुंबई में टाइगर श्रॉफ के आवास गए थे। उन्होंने 36 वर्षीय अभिनेता टाइगर श्रॉफ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, उनके चिंतित परिवार को भरोसा दिलाया और गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।

रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। अभिनेता को कोई चोट नहीं आई, जबकि उनके चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

गत 29 सितंबर को प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद दो सप्ताह से अधिक समय तक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का कोई भी नेता उनके परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। महाराष्ट्र के मंत्री एवं शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक शनिवार को प्रदीप पूर्णेकर के घर पहुंचे थे और कहा कि न्याय सुनिश्चित कराने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी पूरी तरह उनके साथ है।

राम पूर्णेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दावा किया कि ‘‘निर्मम हत्या के 19 दिन बाद भी’’ नेता उनके घर नहीं आए। राम पूर्णेकर ने कहा कि इसके विपरीत, ये नेता मशहूर हस्तियों की मदद के लिए तुरंत पहुंच जाते हैं।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश