Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

शाहनवाज ने कॉजपा के प्रदर्शनकारियों को ‘तिलचट्टा’ बताया, राहुल गांधी पर भी निशाना साधा

जयपुर, 19 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों को ‘तिलचट्टा’ बताते हुए उन पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का सोमवार को आरोप लगाया।

शाहनवाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उन पर भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत के बाद संवाददाताओं से कहा, “ये (कॉजपा के प्रदर्शनकारी) तिलचट्टे हैं। एक बार सरकार ने उनकी बात मान ली, तो अब हर बार चाहते हैं कि देश उनके हिसाब से चले।”

उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं और बिना किसी मकसद के विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

शाहनवाज ने राहुल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत के लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछली बार राहुल की पार्टी को दो सीट मिली थीं और इस बार भी दो सीट मिल जाएं, तो वही काफी है।

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए शाहनवाज ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “जो लोग भी ऐसी हरकतें कर रहे हैं, उनका काम तमाम किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार किसी को भी इस तरह से लोगों को डराने की इजाजत नहीं देगी।”

बिहार की राजनीतिक स्थिति और विकास के बारे में पूछे जाने पर शाहनवाज ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल