Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

हिंदुस्तान जिंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 142 प्रतिशत बढ़कर 6,412 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 142 प्रतिशत बढ़कर 6,412 करोड़ रुपये हो गया। धातुओं की ऊंची कीमतों, उत्पादन में वृद्धि और डॉलर के मजबूत होने से कंपनी के लाभ में बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,649 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

हिंदुस्तान जिंक ने सोमवार को बीएसई को दी गई सूचना में बताया कि कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 76.5 प्रतिशत बढ़कर 15,093 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 8,549 करोड़ रुपये थी।

हिंदुस्तान जिंक की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 108 प्रतिशत बढ़कर 9,285 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमरेंदु प्रकाश ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण दौर में हिंदुस्तान जिंक का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। खनित धातु और परिष्कृत धातु के उत्पादन में रिकॉर्ड प्रदर्शन हमारे परिचालन, परिसंपत्तियों और कर्मचारियों की मजबूती को दर्शाता है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय