पेरिस, 19 अक्टूबर (एपी) फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने शहरों में दंगे तथा लूटपाट रोकने के लिए बहुत सीमित और कुछ खास इलाकों में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है।
लेकोर्नू ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ आपात बैठक के बाद कहा, “शनिवार को व्यापक हिंसा और संपत्ति के अत्यधिक नुकसान के बावजूद किसी की मौत नहीं हुई। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।”
उन्होंने हिंसक भीड़ का सामना करने वाले पुलिसकर्मियों की कार्रवाई का बचाव करते हुए यह बात कही।
एपी जोहेब वैभव
वैभव