Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

गरबा कार्यक्रम में तलवारें लहराने के आरोप में दो गिरफ्तार

ठाणे, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में गरबा कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर तलवारें लहराकर लोगों को डराने के मामले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना वरप गांव में रात के समय हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों समेत आठ लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनमें से दो के पास तलवारें थीं, जिससे कार्यक्रम में दहशत फैल गई।’’

कल्याण तालुका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महेश जायसवार तथा आयुष पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

धागे ने कहा, ‘‘हमने एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया है। बाकी पांच सदस्यों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों के आरोप में भारतीय न्याय संहिता तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल