Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

दिल्ली : रूप नगर इलाके में इमारत में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में सोमवार को एक इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लग गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अपराह्न 2.48 बजे रूप नगर की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दमकल की जांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

डीएफएस के मुताबिक, दमकल टीम ने अपराह्न 3.25 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि आग घरेलू सामान में लगी थी और घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश