Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

बिजली कटौती के दौरान केएसईबी ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज निकालने के आरोप में पुणे से व्यक्ति गिरफ्तार

कोच्चि, 19 अक्टूबर (भाषा) पिछले महीने बिजली कटौती के दौरान केएसईबी ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज निकालने के आरोप में कैथारम निवासी एक व्यक्ति को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। केरलम पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विष्णु को रविवार को पुणे में उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया गया।

यह घटना पिछले महीने हुई थी, जब बिजली संकट के बीच केरल राज्य विद्युत बोर्ड ने बिजली कटौती लागू की थी।

पुलिस के अनुसार, बिजली कटौती के दौरान विष्णु ने कथित तौर पर ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज निकाल दिया था। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज स्थानीय निवासी जब केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) पहुंचे, तो अधिकारियों ने ट्रांसफॉर्मर की जांच की और पाया कि उसका फ्यूज निकला हुआ था।

केएसईबी की शिकायत के बाद नॉर्थ परवूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की और विष्णु की संदिग्ध के रूप में पहचान की। मामला दर्ज होने के बाद वह कथित तौर पर छिप गया और राज्य छोड़कर चला गया।

उन्होंने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ की मदद से पुलिस को उसके पुणे में होने का पता लगा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कैथारम, मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के प्रतिनिधित्व वाले परवूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान कथित कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाया जाएगा।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल