Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

धनबाद में एक लाख पौधों से सजा पर्यावरण अनुकूल दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना

रांची, 19 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में पर्यावरण संरक्षण की थीम पर तैयार किए गए दुर्गा पूजा के एक पंडाल को एक लाख पौधों से सजाया गया है, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

धनसार में दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए गए इस पंडाल में हजारों पौधों और पेड़ों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।

पंडाल का बाहरी हिस्सा बांस के 40 हजार छोटे टुकड़ों की मदद से भगवान जगन्नाथ के चेहरे के आकार में बनाया गया है।

पूजा समिति के उपाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा, “इस बार हमने ऐसी थीम चुनने का फैसला किया, जो समाज को एक खास संदेश दे। धनबाद को कोयला राजधानी के रूप में जाना जाता है और प्रकृति के दोहन के कारण इस क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी है।”

उन्होंने बताया कि इस पंडाल को तैयार करने पर 17 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं और इसमें एक लाख पौधों का इस्तेमाल किया गया है।

पंडाल में पहुंच रहे श्रद्धालु प्रकृति पर आधारित इसकी सजावट और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की समिति की पहल की सराहना कर रहे हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को भी रांची के एक दुर्गा पूजा पंडाल में जगह दी गई है।

नवयुवक संघ जय माता दी दुर्गा पूजा समिति की ओर से नामकुम रेलवे स्टेशन के पास बनाए गए इस पंडाल में महतो की जीवंत प्रतिमा स्थापित की गई है।

आयोजकों ने बैनरों पर उन्हें ‘दिशोम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो’ के रूप में संबोधित किया है। पंडाल में उनके छात्र आंदोलनों से जुड़ी झांकियां भी शामिल की गई हैं, जिनमें शिक्षा सुधारों के लिए चलाए गए उनके अभियानों को दर्शाया गया है।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल