Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

यमन में हूती विद्रोहियों का सैन्य शिविर पर हमला, 20 सैनिकों की मौत

काहिरा, 19 अक्टूबर (एपी) ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दक्षिणी यमन में सरकारी सैन्य बल के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें 20 सैनिकों की मौत हो गई। यमन के सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों ने दक्षिणी प्रांत शबवा में अल-अलम सैन्य शिविर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में कम से कम 24 सैनिक घायल भी हुए।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के सैन्य अधिकारियों ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए यह जानकारी दी।

एपी आशीष अविनाश

अविनाश