Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

ऑस्ट्रेलिया में कार ने महिला सांसद को टक्कर मारी, प्रधानमंत्री ने कहा-यह कोई हादसा नहीं है

मेलबर्न, 19 अक्टूबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि एक कार चालक ने संभवत: जानबूझकर अपनी गाड़ी से एक सांसद को टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के बयान के अनुसार, विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में 65 वर्षीय सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर एक ‘टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी’ (कार) ने टक्कर मार दी।

अल्बनीज ने कहा कि राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक टीम घटना की जांच कर रही है।

उन्होंने ‘आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन’ से कहा, ‘‘यह दुर्घटना नहीं है। जान पड़ता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया। हमें नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया।’’

अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद एक राहगीर ने संबंधित कार चालक को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया। टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है।

पुलिस ने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया।

इसने बताया कि हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जो पहली बार 2019 में संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं।

इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में सांसदों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है, जहां राजनीतिक नेता आम जनता के लिए हमेशा आसानी से उपलब्ध रहे हैं और आमतौर पर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के अपने कामकाज के लिए आते-जाते हैं।

एपी राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल