Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप वैन में धमाका, चालक की मौत

जयपुर, 19 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सोमवार को विस्फोटक से भरी एक पिकअप वैन में धमाके से चालक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए, जबकि आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और उनके खिड़की-दरवाजों के कांच भी टूट गए।

उसने बताया कि धमाका गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के आगूंचा गांव में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे हुआ।

गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि मृतक चालक की पहचान सवाई माधोपुर निवासी आत्माराम गुर्जर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि धमाका रामदेव खटीक के बाड़े में हुआ, जहां विस्फोटक से भरी पिकअप वैन खड़ी थी।

संजय के मुताबिक, धमाके के कारण वाहन का इंजन, चेचिस और टायर करीब 10 फुट दूर जाकर गिरे, जबकि बाड़े की दीवार भी ढह गई।

उन्होंने बताया कि बाड़े के मालिक बूंदी निवासी रामदेव खटीक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद है।

संजय के अनुसार, धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।

संजय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों और विस्फोटक की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल