Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

एसबीआई और एनएसईआईएक्स खरीदेंगे केयरएज ग्लोबल आईएफएससी की 19.8 प्रतिशत हिस्सेदारी

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) रेटिंग एजेंसी केयरएज रेटिंग्स ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी केयरएज ग्लोबल आईएफएससी में 19.8 प्रतिशत हिस्सेदारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एनएसई आईएफएससी को बेचने का फैसला किया है।

केयरएज रेटिंग्स ने शेयर बाजार को बताया कि उसने केयरएज ग्लोबल आईएफएससी लिमिटेड (सीजीआईएल) में 9.9 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी एसबीआई को और 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी एनएसई आईएफएससी (एनएसईआईएक्स) को बेचने के लिए शेयर खरीद समझौते और शेयरधारक समझौते किए हैं।

कंपनी ने कहा कि शेयरों का हस्तांतरण पूरा होने के बाद भी सीजीआईएल में उसकी 80.2 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बनी रहेगी। बयान के अनुसार, इस सौदे के दो महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय