Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

तैराक रवि कार्तिक ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में रजत पदक जीता

नागोया, 19 अक्टूबर (भाषा) भारत के रवि कार्तिक बुडिगिना ने सोमवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

बुडिगिना ने 56.68 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। उज्बेकिस्तान के एगोर बोलोटोव ने 52.90 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

कजाखस्तान के विक्टर वोल्कोव ने 57.23 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

एस13 वर्ग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए है। हालांकि, पैरालंपिक खेलों में पात्र दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की श्रेणियों में इस वर्ग के खिलाड़ियों की दृष्टि संबंधी अक्षमता सबसे कम होती है।

भाषा सुधीर पंत

पंत