Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा दूसरी तिमाही में 21.3 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) देश की प्रमुख सीमेंट विनिर्माता कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 21.27 प्रतिशत बढ़कर 1,501.38 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 1,237.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 18.81 प्रतिशत बढ़कर 23,295.07 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,606.93 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार, मानसून के कारण प्रभावित तिमाही और पश्चिम एशिया में जारी संकट जैसी चुनौतियों के बावजूद उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 18.44 प्रतिशत बढ़कर 21,338.88 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) भी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18.44 प्रतिशत बढ़कर 23,405.96 करोड़ रुपये रही।

अल्ट्राटेक सीमेंट की घरेलू ‘ग्रे’ सीमेंट बिक्री मात्रा 13.8 प्रतिशत बढ़कर 3.59 करोड़ टन हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3.15 करोड़ टन थी।

घरेलू सफेद सीमेंट की बिक्री मात्रा भी 2.6 प्रतिशत बढ़कर 5.2 लाख टन रही।

भाषा यासिर अजय

अजय