Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

मियाद अवधि समाप्त बेसन पहुंचाने की शिकायत पर एफएसएसएआई ने जेप्टो को भेजा नोटिस

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने ग्राहक को कथित तौर पर इस्तेमाल की अवधि (एक्सपायरी की तारीख) समाप्त हो चुका बेसन पहुंचाने के मामले में ई-कॉमर्स कंपनी जेप्टो को नोटिस जारी किया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि उसने इस्तेमाल की अवधि समाप्त हो चुके बेसन की आपूर्ति से जुड़ी शिकायत के संबंध में जेप्टो मार्केटप्लेस प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है।

नियामक ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक शिकायत में आरोप लगाया गया कि बेसन के दो पैकेट उनकी इस्तेमाल की अंतिम तारीख बीतने के बाद पहुंचाए गए। दोनों पैकेट पर कथित तौर पर ‘इस्तेमाल की अंतिम तारीख : 12-09-2026’ (12 सितंबर) अंकित थी, जिससे संकेत मिलता है कि डिलिवरी के समय उनकी अवधि समाप्त हो चुकी थी।’’

एफएसएसएआई ने जेप्टो को शिकायत की जांच करने और ऑर्डर, डिलिवरी, गोदाम, विक्रेता तथा उत्पाद से जुड़ी जानकारी देने का निर्देश दिया है।

नियामक ने कहा कि कंपनी को यह बताना होगा कि अवधि समाप्त हो चुका उत्पाद ग्राहक तक कैसे पहुंचा। साथ ही, उसे प्रभावित स्टॉक हटाने, ग्राहक को सूचित करने, पैसे लौटाने और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने, इसके लिए उठाए गए सुधारात्मक कदमों की पुष्टि करनी होगी।

एफएसएसएआई ने जेप्टो से लिखित जवाब भी मांगा है।

भाषा

योगेश अजय

अजय