Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

निषाद कुमार ने पुरुषों की लंबी कूद की टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

नागोया, 19 अक्टूबर (भाषा) भारत के निषाद कुमार ने सोमवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले एशियाई पैरा खेलों में भी ऊंची कूद की टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने मौजूदा खेलों की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन लंबी कूद में अपने तीसरे और पांचवें दोनों प्रयासों में 7.11 मीटर की छलांग लगाई।

दिलचस्प बात यह है कि वह पहली बार लंबी कूद में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद मौजूदा खेलों में अपनी पसंदीदा स्पर्धा ऊंची कूद टी47 में भी भाग लेंगे।

उज्बेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव और श्रीलंका के मोहम्मदु सफरान ने क्रमशः 6.99 मीटर और 6.55 मीटर के प्रयास से रजत और कांस्य पदक जीते।

टी47 श्रेणी में वह खिलाड़ी भाग लेते हैं जिनके ऊपरी हिस्से के अंग अपंग होते हैं।

निषाद जब छह साल के थे तब हिमाचल प्रदेश में अपने खेत में घास काटने वाली मशीन से उनका दाहिना हाथ कट गया था।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर