Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

असम: दुर्गा पूजा पंडाल देखने के बाद घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

उदलगुड़ी (असम), 19 अक्टूबर (भाषा) असम के दरांग जिले में एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग दुर्गा पूजा पंडाल देखने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर धुला के सरकार चारियाली में देर रात हुआ जब एक कार ने तेजपुर जा रहे एक मालवाहक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह युवक खरुपेटिया के रहने वाले थे और मंगलदई शहर में दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने के बाद लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक युवक ने बाद में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खरुपेटिया के वार्ड संख्या सात के निवासी अंकुश दास, प्रीतम दास और मिथुन साहू के रूप में हुई है। अंकुश और प्रीतम एक ही परिवार के थे।

अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों सागर साहा, गणेश दास और सोनाई सरकार को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया है।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश