Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

लखनऊ, 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को देशवासियों को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

राज्यपाल ने कहा, “विजय दशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”

आनंदीबेन ने उम्मीद जताई कि विजय दशमी का पर्व सभी के जीवन में नयी ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करेगा तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

भाषा

जफर पारुल

पारुल