Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया

(फाइल फोटो के साथ)

चेन्नई, 19 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों के लिए नये बुनियादी ढांचे, कृषि एवं शैक्षिक परियोजनाओं संबंधी व्यापक कल्याणकारी पैकेजों की घोषणा की।

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) छह अक्टूबर के उपचुनावों में इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में विजयी रही थी। दोनों ही सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

ग्रामीण और शहरी बदलाव की दिशा में एक बड़े कदम के तहत, इस पहल में कई क्षेत्र शामिल हैं। इनमें एक नया सरकारी कॉलेज और किसानों के लिए प्रशीतन भंडार की सुविधाएं शामिल हैं। चंगलपट्टू जिले के मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र में इन योजनाओं को तत्काल लागू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, तिरुप्पुर जिले के धारापुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए कावेरी नदी के पानी पर आधारित एक बड़ी पेयजल परियोजना भी शुरू की जा रही है।

यहां एक बयान में, मुख्यमंत्री ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए एक व्यापक विकास योजना पेश की। इसमें कावेरी संयुक्त जल आपूर्ति योजना पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि तिरुप्पुर जिले के हर कोने तक पीने का साफ पानी पहुंच सके। इस क्षेत्र के लिए इसके अलावा कई अन्य विकास कार्यक्रम घोषित किये गये हैं।

मदुरंतकम के लिए, विजय ने अथिमानम गांव में पुक्कातुरई नदी तल पर पांच करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक चेक डैम, सेमपुंडी पंचायत में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से झील के ‘स्लुइस’ (पानी के निकास द्वारों) की मरम्मत, और नेलवाई पंचायत में नदी तल से गाद निकालने तथा तटबंधों को मजबूत करने के लिए 1.30 करोड़ रुपये की घोषणा की।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव