पेरिस, 19 अक्टूबर (एपी) एलिना स्वितोलिना ने सोमवार को साथी टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स के साथ विवाह बंधन खत्म करने की घोषणा की।
यूक्रेन की विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी स्वितोलिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह अब तक का सबसे मुश्किल फैसला है जिसे मुझे साझा करना पड़ रहा है।’’
स्वितोलिना ने अपने देश में जंग के कारण उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले भावनात्मक प्रभाव के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने ठीक होने के लिए टेनिस से ब्रेक लिया तो मोनफिल्स ने उनकी कैसे मदद की।
उन्होंने कहा, “लेकिन कुछ जंग आप अपने अंदर खुद ब खुद लड़ते हैं और किसी और के प्यार से उन्हें जीता नहीं जा सकता। समय के साथ मुझे समझ आया कि मुझे खुद अपने लिए रास्ता तैयार करना होगा और ऐसा मैं वैवाहिक जीवन के साथ नहीं कर सकती।’’
मोनफिल्स और स्वितोलिना की एक बेटी है।
स्वितोलिना ने कहा, “हमने मिलकर खूबसूरत जिंदगी जी और हमारी बेटी स्काई के रूप में हमें सबसे अनमोल तोहफा मिला। स्काई हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। हम अपने वैवाहिक बंधन को समाप्त कर रहे हैं लेकिन हमारा परिवार पहले जैसा ही रहेगा। हम हमेशा उसके माता-पिता रहेंगे और उसके जीवन के हर कदम पर उसके साथ खड़े रहेंगे।’’
मोनफिल्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह उनके टेनिस करियर का अंतिम सत्र होगा।
एपी
पंत नमिता
नमिता