Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, चार अन्य घायल

पटना/लखीसराय, 19 अक्टूबर (भाषा) बिहार के पटना और लखीसराय जिलों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पटना में अटल पथ पर महेश नगर के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

पटना की सहायक पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था-2) सुषमा सागर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार एसयूवी के पलटने से उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और सभी छह घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है।

एक अन्य घटना में, लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदुपुर गांव में सोमवार तड़के तेज रफ्तार पिकअप वैन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राजन कुमार (18) और श्लोक कुमार (17) के रूप में हुई है।

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे हुई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सं कैलाश

सुभाष

सुभाष