चंडीगढ़, 19 अक्टूबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने अमृतसर में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने आरोपियों के पास से 10 पिस्तौल और 1.022 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोप है कि ये तस्कर आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने के लिए अवैध हथियार मुहैया कराते थे।
इस संबंध में अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यादव ने बताया कि नेटवर्क के अन्य संपर्कों का पता लगाने तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
भाषा वैभव
वैभव