Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

मथुरा में मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से दो व्यक्तियों की मौत

मथुरा (उप्र), 19 अक्टूबर (भाषा) मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत खदेड़ा मोड़ के पास सोमवार को पर एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि यह दुर्घटना बलदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत खदेड़ा मोड़ के पास उस समय हुई जब नगला गिर्धर गांव निवासी सुभाष (30) और गोवर्धन चौराहा निवासी मनोज (32) नगला गिर्धर से मोटरसाइकिल से बलदेव की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि टक्कर की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाषा सं जफर मनीषा अमित

अमित