नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) देश का इंजीनियरिंग निर्यात चालू वित्त वर्ष में बढ़कर रिकॉर्ड 150 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
चड्ढा ने कहा कि अमेरिका जैसे बाजारों में इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वित्त वर्ष में निर्यात 122 अरब डॉलर था और चालू वित्त वर्ष में इसके रिकॉर्ड 150 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है।’’
ईईपीसी के चेयरमैन ने कहा कि लोहा एवं इस्पात तथा इनके उत्पादों और मशीनरी जैसे क्षेत्रों का निर्यात बढ़ने से कुल इंजीनियरिंग निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
देश का इंजीनियरिंग निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर छमाही में करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 70.87 अरब डॉलर रहा है।
भाषा यासिर अजय
अजय